दमोह: सीतानगर की बड़ीशाला से राम-जानकी की प्रतिमा गायब, गढ़ाकोटा के महामंडलेश्वर ने लगाया चोरी का आरोप
Damoh, Damoh | Jun 11, 2026 दमोह के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र सीतानगर की बड़ीशाला से गुरुवार को भगवान राम और माता जानकी की प्रतिमा गायब होने का मामला सामने आया है. गढ़ाकोटा जगदीश मंदिर के महामंडलेश्वर महंत हरिदास ने सीतानगर शाला के महंत संतोष दास पर प्रतिमा चोरी या गायब कराने का आरोप लगाया है.