आगर: नगर पालिका आगर में जनगणना प्रशिक्षण के तहत फील्ड में हाउस लिस्टिंग का अभ्यास कराया गया
आगर नगर पालिका में जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत प्रशिक्षण का फील्ड चरण आयोजित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षुओं को अलग-अलग समूहों में बांटकर शहर के विभिन्न वार्डों में एचएलओ हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन का भौतिक अभ्यास कराया गया।नगर पालिका द्वारा प्रतिभागियों को सीधे फील्ड में ले जाकर वास्तविक परिस्थितियों में सर्वेक्षण की प्रक्रिया समझाई गई।