आज दिनांक 24/08/2026 को वन विश्राम गृह साहू में वन विभाग द्वारा ग्रेजिंग परमिट रीन्यू शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 52 ग्रेजिंग परमिट रीन्यू किए गए। यह सभी परमिट आगामी पांच साल के लिए रिन्यू किए गए हैं। सरकार की इस पहल के लिए सभी पशुपालकों ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, अपने लोकप्रिय विधायक श्री नीरज नैयर जी ओर वन विभाग के वन मंडल अधिकारी श्री कृतज्ञ कुमार जी व वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री कमलेश कुमार ओर उनकी समस्त टीम का तहदिल से धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में जिला गुज्जर कल्याण सभा चम्बा के महासचिव मुहम्मद रफ़ी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष shmaoon खान, प्रेस सचिव अल्लादिता, ब्लॉक अध्यक्ष मुहम्मद आवास सहित अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया। हसन दीन अध्यक्ष गुज्जर कल्याण सभा चम्बा हिमाचल प्रदेश
#Forest #Department #range #lower #Chamba #Himachal #Pradesh' #post #highlight #DFO #CHAMBA
Chamba, Chamba | Aug 24, 2026