मुंगावली: मुंगावली में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 57 जर्जर शासकीय मकानों पर चला बुलडोजर
मुंगावली में रविवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिपरई रोड स्थित डिपो कॉलोनी के 57 जर्जर शासकीय मकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। वर्षों से अवैध कब्जे में चल रहे इन मकानों को हटाकर करीब 4 हेक्टेयर शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई। रविवार को दोपहर लगभग एक बजे से शुरू हुई कार्रवाई शाम तक जारी रही।