कनाड़िया: खजराना में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सीलिंग की बेशकीमती जमीन को अवैध कब्जे से कराया मुक्त
इंदौर के खजराना क्षेत्र में मौजूद ताज कॉलोनी में सीलिंग की जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जे की शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए नगर निगम और राजस्व अमले के साथ संयुक्त कार्रवाई की।कलेक्टर के निर्देशन में टीम ने मौके पर पहुंचकर पहले जमीन का सीमांकन कराया और उसके बाद अवैध निर्माणों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। कार्रवाई के दौरान कई पक्के और