करहल: करहल थाना क्षेत्र में खेत पर जा रहे पीड़ित के साथ दबंगों ने की मारपीट, पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
करहल थाना क्षेत्र के ग्राम नाकाऊ निवासी विनीत पुत्र ब्रह्मानंद तिवारी ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनके पिता खेत पर जा रहे थे तभी मुकेश व सुनील पुत्र राधेश्याम ने उनके साथ गाली गलौज कर धारदार हथियार से जान से करने का प्रयास किया। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।