कालपी: कालपी में दुर्गा मंदिर चौराहे पर भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल का भव्य स्वागत हुआ
Kalpi, Jalaun | Jul 10, 2026 भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल का शुक्रवार दोपहर 3 बजे उरई जाते समय कालपी के दुर्गा मंदिर चौराहे पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय महासचिव अशोक वाजपेई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।