शहर के आरएमके मैदान में शुक्रवार की सुबह 11 बजे फुटबॉल चैंपियन लीग का शुभारंभ हुआ। बांका जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित इस चैंपियनशिप लीग का उद्घाटन नगर परिषद के सभापति बालमुकुंद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह देखा गया।