Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
Firozabad
image
image

अररिया, 16 जुलाई 2026 जिला जनगणना हस्त-पुस्तिका (DCHB) के लिए क्षेत्रीय कर्मियों का प्रशिक्षण प्रारंभ जिला पदाधिकारी -सह- प्रधान जनगणना अधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन के मार्गदर्शन में भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्त-पुस्तिका (District Census Handbook–DCHB) के निर्माण हेतु अररिया जिले के सभी ग्रामों एवं सांविधिक नगरों की आधारभूत परिसंपत्तियों तथा नागरिक सुविधाओं से संबंधित महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील आँकड़ों का संकलन किया जाना है। इस कार्य को त्रुटिरहित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नामित क्षेत्रीय कर्मियों (Field Functionaries) का प्रशिक्षण आज डीआरडीए सभागार, अररिया में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता, अररिया श्री अनिल कुमार झा की अध्यक्षता ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिला जनगणना हस्त-पुस्तिका राष्ट्रीय महत्व का एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसके माध्यम से जिले की सामाजिक एवं आधारभूत संरचना से संबंधित प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध होती है। उन्होंने सभी क्षेत्रीय कर्मियों से पूरी निष्ठा, गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्धारित मानकों का पालन करते हुए कार्य संपादित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि डीसीएचबी का फील्ड सर्वेक्षण कार्य 01 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके लिए आयोजित प्रशिक्षण 16 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक चलेगा। प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय, बिहार, पटना द्वारा नामित प्रशिक्षकों श्री पंकज कुमार एवं श्री राजीव कुमार सिंह द्वारा प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान क्षेत्रीय कर्मियों को मोबाइल ऐप के माध्यम से नागरिक सुविधाओं एवं आधारभूत परिसंपत्तियों के आंकड़ों का संकलन,सत्यापन तथा गुणवत्तापूर्ण सर्वेक्षण की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि जिला जनगणना हस्त-पुस्तिका का प्रकाशन विश्वसनीय एवं त्रुटिरहित रूप में सुनिश्चित किया जा सके। जिला प्रशासन अररिया Information & Public Relations Department, Government of Bihar

21 views | Araria, Bihar | Jul 16, 2026

MORE NEWS