Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचना सर्वोच्च प्राथमिकता - श्री उइके केंद्रीय जनजाति कार्य राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उइके का उदयपुर प्रवास जनजातीय विकास योजनाओं की राज्य स्तरीय समीक्षा धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान व पीएम जनमन की जानी प्रगति, दिए निर्देश @followers @top fans News 24 Udaipur #udaipur #viralpost #nonfollowers #GovernmentofIndia उदयपुर, 11 जुलाई। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उइके दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार को उदयपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं अनुसंधान परिषद (टीआरआई) सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में केंद्र सरकार द्वारा जनजातीय कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान, पीएम जनमन सहित अन्य प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक समयबद्ध रूप से पहुँचाने पर जोर दिया। बैठक में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, लोकसभा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, समाजसेवी पुष्कर तेली सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रारंभ में केंद्रीय मंत्री सहित अतिथियों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर बैठक का शुभारंभ किया। संभागीय आयुक्त एवं टीएडी आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी , अतिरिक्त आयुक्त कृष्णपालसिंह चौहान, टीआरआई निदेशक ओपी जैन सहित अन्य ने अतिथियों का स्वागत किया। संभागीय आयुक्त सुश्री केवलरमानी ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनजाति उत्थान योजनाओं, टीएडी विभाग के नवाचारों तथा विभिन्न कार्यक्रमों की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से आह्वान किया कि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुनिश्चित रूप से पहुँचे, जिससे जनजातीय परिवारों के जीवन स्तर में वास्तविक और स्थायी परिवर्तन आए। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग तथा परिणामोन्मुख कार्यशैली अपनाने पर विशेष बल दिया। जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी समन्वय से शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, आधारभूत सुविधाओं और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने एम्स जोधपुर के सहयोग से आबू रोड़ में संचालित देश के पहले ट्राईबल टेली मेडिसिन सेंटर के 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने की जानकारी देते हुए उसे नियमित करने तथा प्रतापगढ़ जिले में भी ऐसे ही सेंटर की सुविधा उपलब्ध कराने संबंधी प्रस्तावों की ओर से केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद डाॅ. मन्नालाल रावत ने आईआईटी जोधपुर का कैंपस उदयपुर में खोलने तथा कौशल विकास के तहत जनजाति के पलायन को रोकने सहित कई अन्य मुद्दे रखे। सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, टीएडी विभाग के सभी उच्चाधिकारी, टीएसपी, माडा और सहरिया क्षेत्र के जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग से जुड़े अधिकारीगण उपस्थित रहे। डिजिटल लाइब्रेरी स्थापना के लिए एमओयू राजस्थान में जनजाति बच्चों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी स्थापना को लेकर टीआरआई और भारत संचार निगम लिमिटेड के मध्य समझौता हुआ है। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति में टीआरआई और बीएसएनएल के अधिकारियों ने समझौता पत्रों पर हस्ताक्षर कर पत्रावलियों का आदान प्रदान किया। टीआरआई निदेशक श्री जैन ने बताया कि समझौते के तहत बीएसएनएल टीआरआई परिसर में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना करेगा। इससे जनजाति बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों में सहयोग मिलेगा। पुस्तिका हम हैं बदलाव का विमोचन बैठक से पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उइके सहित अतिथियों ने जनजाति आश्रम छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों में संचालित नवादि संदर्भ कौशल कार्यक्रम की एक वर्षीय उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका हम हैं बदलाव का विमोचन किया। बनफूल स्टूडियो का अवलोकन, कलाकारों से संवाद केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उइके ने टीआरआई परिसर में संचालित बनफूल स्टूडियो का अवलोकन किया। उन्होंने स्टूडियो की गतिविधियों की जानकारी ली तथा जनजातीय कलाकारों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी कला एवं प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए जनजातीय संस्कृति और लोककला के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। अवलोकन के दौरान स्वास्तिक का चिह्न उल्टा चित्रित होना देखकर इसे ठीक करने के निर्देश दिए। लैक्रोज खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह केंद्रीय मंत्री ने ओलंपिक खेल लैक्रोज की राष्ट्रीय टीम में शामिल राजस्थान के खिलाड़ियों से भी मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

Girwa, Udaipur | Jul 11, 2026

MORE NEWS

स्पेन में जंगल की आग का कहर: 12 की मौत, 23 लापता, ब्रिटिश पर्यटक भी शिकार

स्पेन में जंगल की आग का कहर: 12 की मौत, 23 लापता, ब्रिटिश पर्यटक भी शिकार

Girwa, Udaipur | Jul 11, 2026

🚨 BREAKING NEWS, UDAIPUR! 🚨

📅 10th – 19th July
🕛 12:00 PM – 9 PM
🎟️ Entry: ₹30 per person
🚗 Ample Parking
❄️ Fully AC Venue

📍 Shubh Kesar Garden, 100 Ft Road, Shobhagpura, Udaipur

India ka Most Viral Thailand Shopping Fest ab aa raha hai Udaipur mein! 🌍🛍️

✨ 100+ National & International Shopping Stalls
🎭 Funny Mascots
💎 Thailand Jewellery
🌸 Thailand Flowers & Spa Products
🥜 Afghanistan Dry Fruits
🍯 Iran Honey & Saffron
✨ Iranian Silver Jewellery
🍫 Dubai Baklava
💄 Singapore Makeup Accessories
👜 Korean Women Accessories & Handbags
💍 Malaysian Anti-Tarnish Jewellery
🎀 Hong Kong Hair Accessories

Aur bhi bahut kuch...
🛋️ Contemporary Furniture
🪵 Saharanpur Furniture
🏺 Brass Artifacts
🧶 Carpets
🛏️ Bedsheets
💆 Massage Chairs
👗 Kurtis, Sarees, Nightwear, Footwear & Lifestyle Shopping

Tag your shopping partner and get ready for the biggest international shopping experience in Udaipur! 🛍️🔥

#ThailandShoppingFest #Udaipur #ShoppingFestival #InternationalExpo #UdaipurEvents ShopTillYouDrop ThailandFest Dubai Korea Singapore Iran Afghanistan LifestyleExpo

🚨 BREAKING NEWS, UDAIPUR! 🚨 📅 10th – 19th July 🕛 12:00 PM – 9 PM 🎟️ Entry: ₹30 per person 🚗 Ample Parking ❄️ Fully AC Venue 📍 Shubh Kesar Garden, 100 Ft Road, Shobhagpura, Udaipur India ka Most Viral Thailand Shopping Fest ab aa raha hai Udaipur mein! 🌍🛍️ ✨ 100+ National & International Shopping Stalls 🎭 Funny Mascots 💎 Thailand Jewellery 🌸 Thailand Flowers & Spa Products 🥜 Afghanistan Dry Fruits 🍯 Iran Honey & Saffron ✨ Iranian Silver Jewellery 🍫 Dubai Baklava 💄 Singapore Makeup Accessories 👜 Korean Women Accessories & Handbags 💍 Malaysian Anti-Tarnish Jewellery 🎀 Hong Kong Hair Accessories Aur bhi bahut kuch... 🛋️ Contemporary Furniture 🪵 Saharanpur Furniture 🏺 Brass Artifacts 🧶 Carpets 🛏️ Bedsheets 💆 Massage Chairs 👗 Kurtis, Sarees, Nightwear, Footwear & Lifestyle Shopping Tag your shopping partner and get ready for the biggest international shopping experience in Udaipur! 🛍️🔥 #ThailandShoppingFest #Udaipur #ShoppingFestival #InternationalExpo #UdaipurEvents ShopTillYouDrop ThailandFest Dubai Korea Singapore Iran Afghanistan LifestyleExpo

Girwa, Udaipur | Jul 11, 2026

राजस्थान जूनियर एक्वाटिक चैम्पियनशिप में उदयपुर के तैराकों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा
@followers @top fans News 24 Udaipur
#udaipur #viralpost #nonfollowers
संध्या ने जीते चार पदक, विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
उदयपुर। महाराणा प्रताप खेलगांव, उदयपुर में आयोजित राजस्थान जूनियर एक्वाटिक चैम्पियनशिप-2026 में उदयपुर के बालाजी तरणताल (BTS Swimming Club) के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उदयपुर को गौरवान्वित किया तथा अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता की विभिन्न व्यक्तिगत एवं रिले स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की। प्रतियोगिता में संध्या चार पदक जीतकर क्लब की सबसे सफल तैराक रहीं।

संध्या ने 200 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक, जबकि 100 मीटर बटरफ्लाई, 400 मीटर इंडिविजुअल मेडले (IM) एवं 4×100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।
मंथन कुमावत ने 4×50 मीटर मेडले रिले में रजत, तथा 100 मीटर बटरफ्लाई एवं 4×50 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में कांस्य पदक जीते। हिमांश मालवीय ने 4×50 मीटर मेडले रिले में रजत एवं 4×50 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में कांस्य पदक, जबकि सुभाष भाकर ने 4×50 मीटर मेडले रिले में रजत तथा 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य पदक अपने नाम किए।

अमन वैष्णव ने 1500 मीटर फ्रीस्टाइल एवं 4×50 मीटर मेडले रिले में कांस्य पदक जीते। वहीं सौरभ कुमावत, संयम मीणा तथा नंदिनी सिंह बल्ला ने भी अपनी-अपनी रिले स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीतकर क्लब की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

बालाजी तरणताल की डायरेक्टर डॉ. ऋषिका सुखवाल ने बताया कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास, अनुशासन तथा प्रशिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बालाजी तरणताल में खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण एवं प्रतियोगी वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में लगातार देखने को मिल रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि क्लब के खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उदयपुर एवं राजस्थान का नाम रोशन करेंगे।

इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी (मु.) दीपक गौड़, जिला खेल अधिकारी महेश पालीवाल तथा तैराकी प्रशिक्षक पियूष सुखवाल, संदीप सोनी एवं परेश पटेल ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ उदयपुर में तैराकी खेल को नई दिशा देने के साथ अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेंगी।

राजस्थान जूनियर एक्वाटिक चैम्पियनशिप में उदयपुर के तैराकों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा @followers @top fans News 24 Udaipur #udaipur #viralpost #nonfollowers संध्या ने जीते चार पदक, विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन उदयपुर। महाराणा प्रताप खेलगांव, उदयपुर में आयोजित राजस्थान जूनियर एक्वाटिक चैम्पियनशिप-2026 में उदयपुर के बालाजी तरणताल (BTS Swimming Club) के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उदयपुर को गौरवान्वित किया तथा अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता की विभिन्न व्यक्तिगत एवं रिले स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की। प्रतियोगिता में संध्या चार पदक जीतकर क्लब की सबसे सफल तैराक रहीं। संध्या ने 200 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक, जबकि 100 मीटर बटरफ्लाई, 400 मीटर इंडिविजुअल मेडले (IM) एवं 4×100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। मंथन कुमावत ने 4×50 मीटर मेडले रिले में रजत, तथा 100 मीटर बटरफ्लाई एवं 4×50 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में कांस्य पदक जीते। हिमांश मालवीय ने 4×50 मीटर मेडले रिले में रजत एवं 4×50 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में कांस्य पदक, जबकि सुभाष भाकर ने 4×50 मीटर मेडले रिले में रजत तथा 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य पदक अपने नाम किए। अमन वैष्णव ने 1500 मीटर फ्रीस्टाइल एवं 4×50 मीटर मेडले रिले में कांस्य पदक जीते। वहीं सौरभ कुमावत, संयम मीणा तथा नंदिनी सिंह बल्ला ने भी अपनी-अपनी रिले स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीतकर क्लब की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बालाजी तरणताल की डायरेक्टर डॉ. ऋषिका सुखवाल ने बताया कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास, अनुशासन तथा प्रशिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बालाजी तरणताल में खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण एवं प्रतियोगी वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में लगातार देखने को मिल रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि क्लब के खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उदयपुर एवं राजस्थान का नाम रोशन करेंगे। इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी (मु.) दीपक गौड़, जिला खेल अधिकारी महेश पालीवाल तथा तैराकी प्रशिक्षक पियूष सुखवाल, संदीप सोनी एवं परेश पटेल ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ उदयपुर में तैराकी खेल को नई दिशा देने के साथ अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेंगी।

Girwa, Udaipur | Jul 11, 2026

ईको सेंसेटिव जोन में पर्यावरणीय मानकों की शत-प्रतिशत पालना पर जोर
सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य ईको सेंसेटिव जोन मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक
@followers @top fans News 24 Udaipur Rajasthan Forest Department District Collector & Magistrate - Udaipur
#udaipur #viralpost #nonfollowers #ecofriendly 

उदयपुर, 10 जुलाई। सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य ईको सेंसेटिव जोन मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर के निर्देशन एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दीपेंद्रसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में ईको सेंसेटिव जोन में पर्यावरणीय मानकों की प्रभावी पालना, विभिन्न विभागों के समन्वय तथा भावी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत में उप वन संरक्षक यादवेंद्रसिंह चुण्डावत ने सभी का स्वागत करते हुए गत वर्षों में आयोजित बैठकों में लिए गए निर्णयों तथा उनकी पालना रिपोर्ट का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने ईको सेंसेटिव जोन में किए जा रहे संरक्षण एवं निगरानी संबंधी कार्यों की जानकारी भी साझा की। अध्यक्षता करते हुए एडीएम दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईको सेंसेटिव जोन में निर्धारित पर्यावरणीय मानकों एवं नियमों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के संवर्धन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में मॉनिटरिंग कमेटी में नए सदस्यों के मनोनयन की प्रक्रिया पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही ईको सेंसेटिव जोन के संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझावों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर युडीए उपायुक्त रमेश बहेड़िया, जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोज जैन, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी विनय कट्टा, उप नगर नियोजक विजयसिंह, खनि अभियंता आसिफ अंसारी, सहायक वन संरक्षक सुरभि शर्मा आदि उपस्थित रहे।

ईको सेंसेटिव जोन में पर्यावरणीय मानकों की शत-प्रतिशत पालना पर जोर सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य ईको सेंसेटिव जोन मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक @followers @top fans News 24 Udaipur Rajasthan Forest Department District Collector & Magistrate - Udaipur #udaipur #viralpost #nonfollowers #ecofriendly उदयपुर, 10 जुलाई। सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य ईको सेंसेटिव जोन मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर के निर्देशन एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दीपेंद्रसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में ईको सेंसेटिव जोन में पर्यावरणीय मानकों की प्रभावी पालना, विभिन्न विभागों के समन्वय तथा भावी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में उप वन संरक्षक यादवेंद्रसिंह चुण्डावत ने सभी का स्वागत करते हुए गत वर्षों में आयोजित बैठकों में लिए गए निर्णयों तथा उनकी पालना रिपोर्ट का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने ईको सेंसेटिव जोन में किए जा रहे संरक्षण एवं निगरानी संबंधी कार्यों की जानकारी भी साझा की। अध्यक्षता करते हुए एडीएम दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईको सेंसेटिव जोन में निर्धारित पर्यावरणीय मानकों एवं नियमों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के संवर्धन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में मॉनिटरिंग कमेटी में नए सदस्यों के मनोनयन की प्रक्रिया पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही ईको सेंसेटिव जोन के संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझावों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर युडीए उपायुक्त रमेश बहेड़िया, जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोज जैन, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी विनय कट्टा, उप नगर नियोजक विजयसिंह, खनि अभियंता आसिफ अंसारी, सहायक वन संरक्षक सुरभि शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Girwa, Udaipur | Jul 11, 2026