कोरांव: विधान सभा कोरांव के कार्तिकेय प्रताप सिंह ने इंडिया ओपन कप के ट्रैप यूथ मेन वर्ग में रजत पदक जीता
उत्तर प्रदेश के युवा निशानेबाज कार्तिकेय प्रताप सिंह ने इंडिया ओपन राजा रणधीर सिंह मेमोरियल कप-2026 में रजत पदक हासिल किया है। उन्होंने पटियाला में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के ट्रैप यूथ मेन वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कार्तिकेय प्रताप सिंह विधानसभा कोरांव के डइया राजघराने के वंशज और भाजपा नेता कुंवर दिवाकर प्रताप सिंह के पुत्र हैं।