महोबा: गुगौरा में अश्लील वीडियो वायरल होने से आहत महिला ने की आत्महत्या, शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Mahoba, Mahoba | Mar 17, 2026 एक महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी महिला को प्रताड़ित कर रहा था। आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे क्षुब्ध होकर 38 वर्षीय महिला ने मौत को गले लगा लिया। मृतका के पति का आरोप है कि शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।