मेसकौर: चंदाबारा गांव के युवक का अधजला शव कुएं से बरामद
Meskaur, Nawada | Sep 28, 2026 मेसकौर प्रखंड के चंदाबारा गांव निवासी करीब 20 वर्षीय सूफी चौहान का अधजला शव सोमवार को परनाडाबर थाना क्षेत्र के कृष्णानगर के पास एक बगीचे के सूखे कुएं से मिला। रविवार से युवक लापता था। शाम तीन बजे से उसका मोबाइल बंद था। रातभर तलाश के बाद सुबह शव मिलने की सूचना पर परिजन पहुंचे और पहचान की।