शामली: एसपी व एएसपी ने शामली में महिला परामर्श केंद्र का शुभारंभ किया, महिलाओं की समस्याओं के समाधान को मिलेगी प्राथमिकता
Shamli, Shamli | Oct 1, 2025 बुधवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक, जनपद शामली के पुलिस कार्यालय में SP एन.पी. सिंह और ASP संतोष कुमार सिंह ने महिला परामर्श केंद्र का शुभारंभ किया। यह केंद्र महिलाओं से जुड़े पारिवारिक वादों और समस्याओं के त्वरित व निष्पक्ष समाधान के लिए स्थापित किया गया है। एसपी ने पुलिसकर्मियों को महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए