शामली: झिंझाना पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण के आरोप में टपराना निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पटाखे व उपकरण बरामद
Shamli, Shamli | Oct 1, 2025 बुधवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक, थाना झिंझाना पुलिस ने ग्राम टपराना में अवैध पटाखा निर्माण के खिलाफ अभियान में टपराना निवासी रशीद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 38 कट्टे कोल्ड, 12 कट्टे पुट्टी, 10 प्रेशर मशीन, 4 ड्रम, 4 रेपर बंडल, 1 कार्टून तार, 960 तैयार पटाखे व अन्य उपकरण बरामद किए हैं। थाना झिंझाना पर वैधानिक कार्रवाई जारी है।