शामली: कैराना निवासी युवती ने मां के प्रेमी पर गलत स्टेटस लगाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, पुलिस कार्यालय पहुंचकर की शिकायत
Shamli, Shamli | Oct 1, 2025 बुधवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक कैराना निवासी एक युवती अपने परिजनों के साथ पुलिस कार्यालय पर पहुंची। युवती ने बताया कि उसकी मां फरवरी 2025 को अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी। आरोप है कि मां के प्रेमी ने युवती का गलत स्टेटस अपनी प्रोफाइल पर लगाया है और परिवार के लोगों को ब्लैकमेल भी किया जा रहा है। मामले में कार्रवाई की मांग की।