शामली: झिंझाना पुलिस ने डेरा थानू निवासी ग्रामीण को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया
Shamli, Shamli | Oct 1, 2025 बुधवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक, झिंझाना पुलिस ने अपराध रोकथाम अभियान के तहत अभियुक्त पवन पुत्र वीरसिंह, निवासी डेरा थानू को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक श्री एन.पी. सिंह के निर्देश और क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में कार्रवाई हुई। थाना झिंझाना पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।