शामली: छाती पर 'आई लव मोहम्मद' लिखवा कर शामली जिले में सड़कों पर घूमा युवक, वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई
Shamli, Shamli | Oct 1, 2025 बुधवार की दोपहर 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले के गांव कुड़ाना निवासी दिलशाद नाम के व्यक्ति की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वीडियो में युवक छाती पर आई लव मोहम्मद लिखवा कर हाथ में तिरंगा लेते हुए सड़कों पर घूम रहा है और उसके द्वारा सोशल मीडिया रील भी बनाई जा रही है। सीओ सिटी अमरदीप मौर्य ने बताया शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।