भांडेर: भांडेर में TET मुद्दे पर शिक्षकों का प्रदर्शन, रैली निकालकर तहसील कार्यालय में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Bhander, Datia | Apr 11, 2026 भांडेर में TET मामले को लेकर शिक्षकों का असंतोष अब सड़कों पर नजर आने लगा है।शनिवार शाम अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने नगर में रैली निकालकर अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया।रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।इस दौरान शिक्षकों ने शनिवार शाम 06बजे भांडेर तहसीलदार ज्ञापन सौंपा