बलियापुर: बलियपुर में 'आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया
मुकुंदा पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ सुबह से ही लोगों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। कलिटांड स्कूल ग्राउंड में मौके पर कई विभागों के स्टॉल लगाए गए—जिनमें राशन कार्ड, पेंशन, मनरेगा, आयुष्मान भारत, जाति–आय–निवास प्रमाणपत्र, अबुआ आवास, मैया सम्मान सहित कई योजनाओं से जुड़ी सेवाएँ शामिल रहीं