बलियापुर: प्रखंड उप प्रमुख ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए स्वेटर वितरित किए
बढ़ती ठंड को देखते हुए और सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के नौनिहालों के लिए स्वेटर उपलब्ध कराया गया है। इसी क्रम में बलियापुर प्रखंड के बलियापुर पूर्वी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 5 में मुख्य अतिथि उप प्रमुख आशा देवी ने गुरुवार की सुबह 11:00 बजे आंगनबाड़ी केंद्र में दर्जनों बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया।