बलियापुर: विधायक मथुरा प्रसाद महतो पहाड़ीगोड़ा पहुंचे, ग्रामीणों ने बिजली-पानी की समस्या उठाई
झारखंड सरकार के सचेतक सह टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो गुरुवार की दोपहर 3:30 बजे पहाड़ीगोड़ा पहुंचे। ग्रामीणों ने इस दौरान विधायक के समक्ष बिजली पानी सड़क जैसी समस्याओं को रखा। विधायक श्री महतो ने कहा कि झारखंड सरकार बेहतर कल्याणकारी कार्य कर रही है। गांव में पुल, पुलिया , सड़क की समस्याओं के समाधान का भरोसा ग्रामीणों को दिया।