बलियापुर: बीबीएम इंटर कॉलेज में समाजसेवी राकेश ग्रोवर की पुण्यतिथि मनाई गई, पूर्व विधायक आनंद महतो ने दी श्रद्धांजलि
समाजसेवी व बीबीएम इंटर कॉलेज विकास समिति के पूर्व सचिव राकेश ग्रोवर की छठी पुण्यतिथि बुधवार की दोपहर 12:30 बजे कॉलेज परिसर आनंद महतो सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्व ग्रोवर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आनंद महतो ने लोगों को स्वर्गीय ग्रोवर के राह पर चलने का दिशा निर्देश दिए