शाहबाद: सिकंदरपुर कल्लू गांव के मजरा नगरा में दबंगों ने महिला को पीट कर किया घायल, कार्रवाई से कतराती रही पुलिस, एसपी से शिकायत
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर कल्लू के मजरा नगरा में दबंगों ने एक महिला को लात घूसों एवं डंडों से पीटा जिससे महिला को काफी चोटें आई हैं। घटना की लिखित तहरीर कोतवाली में दी गई परंतु शाहाबाद कोतवाली पुलिस के रेलवे स्टेशन चौकी इंचार्ज ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित महिला ने एसपी से शिकायत की है।