शाहबाद: 12 नंबर सरकारी ट्यूबवेल पर 20 फीट ऊंचा टंगा ट्रांसफार्मर बना हादसे का सबब, ध्यान नहीं दे रहा नलकूप विभाग
नगर क्षेत्र के 12 नंबर सरकारी ट्यूबवेल पर पिछले कई वर्षों से ट्रांसफार्मर 20 फीट की ऊंचाई पर तारों के सहारे टंगा है। इसी ट्रांसफार्मर के नीचे से किसानों के लिए पैदल गुजरने वाली पगडंडी है। किसी भी समय भीषण हादसा हो सकता है लेकिन नलकूप विभाग शिकायतों के बाद भी ध्यान नहीं दे रहा है।