शाहबाद: जोगीपुर नौसारा के रहने वाले लोग बंदरों के आतंक से परेशान, रहवासी ने बंदरों को पकड़ने की मांग की
जोगीपुर नौसारा मोहल्ले के रहने वाले लोग बंदरों के बढ़ते आतंक से काफी परेशान है। परंतु लाख प्रयासों के बाद भी पालिका प्रशासन या वन विभाग द्वारा बंदरों को पकड़ने का कोई भी इंतजाम नहीं किया गया है। जोगीपुर नौसारा निवासी के अनुसार पूरे पूरे दिन और रात बंदर मोहल्ले वासियों को परेशान करते हैं।