शाहबाद: डर्रा गांव के प्राथमिक स्कूल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार जख्मी, अस्पताल में भर्ती कराया गया
डर्रा गांव के प्राथमिक स्कूल के निकट एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दो लोगों गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम सीएचसी भिजवाया। जहां उनके परिजन सूचना पाकर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए हरदोई ले गए।