शाहबाद: नगर क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से परेशान हैं उपभोक्ता, ध्यान नहीं दे रहे विभागीय अधिकारी
नगर क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती के कारण बिजली उपभोक्ता काफी परेशान हैं, परंतु लाख शिकायतों के बाद भी विभागीय अधिकारी कटौती पर ब्रेक नहीं लग पा रहे हैं। पिछले चार दिनों से नगर क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती चल रही है जिससे लोगों को अनवरत रूप से 2 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही। सुबह के वक्त बिजली कटौती तो आम बात है।