शाहबाद: खत्ता जमाल खां में शार्ट सर्किट से लगी भयंकर आग, दह हजार की नगदी सहित पांच लाख का सामान जलकर राख
खत्ता जमाल खां मोहल्ले में शॉर्ट सर्किट से एक घर में भयंकर आग लग गई जिसमें 10,000 की नगदी सहित पांच लाख का सामान जलकर राख हो गया। आग उस वक्त लगी जब घर का कोई भी सदस्य घर में नहीं था। दरवाजा तोड़कर आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।