जमुई: झुलौना पेट्रोलपंप के पास ट्रक के चकमा देने पर ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, घायल ऑटो चालक को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 9, 2026 झुलौना पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की सुबह करीब 9:30 बजे ट्रक द्वारा चकमा देने पर तेज रफ्तार ऑटो वाहन सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो चालक बुरी तरह घायल हो गया। घायल ऑटो चालक को स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया है, जहां चालक का इलाज किया जा रहा है।