कांके: खोजाटोली ट्रेनिंग ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान कार्यक्रम को किया गया स्थगित
Kanke, Ranchi | Dec 27, 2024 रांची के खोजाटोली ट्रेनिंग ग्राउंड में आयोजित मंईयां सम्मान कार्यक्रम शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे स्थगित कर दिया गया। मंईयां सम्मान कार्यक्रम की अगली तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। बता दें कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर भारत सरकार ने सात दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है।