गड़हनी: बगवां के एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, गांव में पसरा मातम
बगवां निवासी स्व अशोक सिंह का पुत्र मुन्ना सिंह का मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मुन्ना अपने दो मित्र के साथ बिहिया से पिरो जा रहा था कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी मोड़ के पास अनबैलेंस होकर पलट गई। जिसमें मुन्ना का मौत हो गया और दोनों मित्र भी बुरी तरह जख्मी है। घटना शनिवार शाम 6 बजे का है।