भाटपार रानी: चक जीवन मठिया के पास पुलिस ने बोलेरो से चार गोवंश पशुओं को किया बरामद, दो अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरफ्तार
भलुअनी पुलिस को रविवार की सुबह बड़ी सफलता मिली। जब मुखबिर की सूचना पर चकजीवन मठिया के पास से बोलेरो पकड़ा जिसमें चार गोंवंशीय पशु लदे थे। वहीं दो लोगों को गिरफ्तार किया। जिनमें एक मुर्तुजा अंसारी दूसरा मुनमुन राम दोनों सिवान के रहने वाले थे। दोनों अंतर्राज्यीय पशु तस्कर हैं।