भाटपार रानी: बनकटा भाटपार रानी रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का शव, पुलिस ने शव की पहचान कराई
शनिवार की सुबह 6:00 बजे बनकटा भाटपार रानी रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव पड़ा था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव की पहचान न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया मोर्चरी भेज दिया। वहीं शनिवार की शाम को 5:00 बजे शव की पहचान की ।जो बिहार राज्य के सिवान जिले के हसनपुर की रहने वाली शालू 23 साल के रूप में हुई।