सहारनपुर: मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में जलभराव की समस्या के निदान के लिए किया निरीक्षण
मण्डलायुक्त डाॅ0 रूपेश कुमार एवं जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान द्वारा रविवार शाम 5:00 बजे माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की जलभराव की समस्या निदानार्थ निरीक्षण किया गया। मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में परामर्शी संस्था यू0पी0पी0सी0एल0, जिसके द्वारा प्रस्ताव तैयार किया गया था, जल निकासी के पूर्ण प्रोजक्ट की विस्तृत जानकारी मांगी गयी।