पाटन: ग्राम राखी बरबटा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पाटन पुलिस ने मामला दर्ज किया
Patan, Jabalpur | May 17, 2026 थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने रविवार दोपहर लगभग 1:30 बजे बताया कि हर्षवर्धन पटेल ने रिपोर्ट लिखाई की अमित पटेल और उनके परिजनों ने हर्षवर्धन के साथ पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट की। वही अमित पटेल ने पाटन थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि हर्षवर्धन पटेल और उनके परिजनों ने पुरानी रंजिश पर विवाद करते हुए जमकर मारपीट की पाटन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।