समस्तीपुर: मूसेपुर जूट मिल गेट नंबर एक के पास रास्ते के विवाद को लेकर एक युवक के साथ हुई मारपीट, सदर अस्पताल में भर्ती
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर गेट नंबर एक के पास रहने वाले पंकज कुमार ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर उनके चाचा और चचेरा भाई उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया है। बताया कि चाचा उनके रास्ते से ट्रैक्टर ले जा रहे थे।उन्होंने इसका विरोध किया था। मारपीट की घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।