समस्तीपुर: पाड़ गांव में बाइक की टक्कर से एक बच्ची की हुई मौत, अन्य दो बच्ची हुई घायल
समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पाड़ गांव में सोमवार देर शाम सड़क किनारे ऑटो से पानी भर रहे बच्चों को एक बाइक सवार ने रौंद डाला। इस घटना में मौके पर ही एक बच्ची की मौत हो गई, जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है जबकि 2 अन्य बच्चों के अलावा बाइक सवार भी घायल हो गया। सभी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।