समस्तीपुर: शहर के रजिस्ट्री कार्यालय के पास बाइक सवार बदमाशों ने कातिब का ₹100000 लेकर हुआ फरार
शहर के रजिस्ट्री कार्यालय के पास सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने रजिस्ट्री ऑफिस के कातिब का ₹100000 लेकर फरार हो गया।घटना उस वक्त हुई जब कातिब धीरेंद्र लाल कर्ण को कोई पार्टी चालान जमा करने को लेकर एक लाख रुपया दे गया था। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।