समस्तीपुर: शहर के रजिस्ट्री कार्यालय के पास से बाइक सवार बदमाश रजिस्ट्री ऑफिस के कातिब का एक लाख रुपए लेकर फरार
समस्तीपुर शहर के रजिस्ट्री कार्यालय के पास सोमवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने रजिस्ट्री ऑफिस के कातिब का एक लाख रुपए ले कर फरार हो गया। घटना उसे वक्त हुई जब कातिब धीरेंद्र लाल कर्ण को कोई पार्टी चालान जमा करने के लिए एक लाख रुपए दे गया था। इसी दौरान बदमाश उनके झोला में रखा रुपया लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।