जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह विकास खंड के बिर्रा गांव के धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ विधायक बालेश्वर साहू और जिला पंचायत सदस्य मोहन कुमारी साहू ने इलेक्ट्रॉनिक कांटा, भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी और गणेश जी की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर की गई है. इस दौरान जनप्रतिनिधि और किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।