लांड़ुपदा पंचायत अंतर्गत राईबेड़ा गांव में मंईयां सम्मान पेंशन योजना एवं प्रधानमंत्री आवास प्लस के लाभुकों के सत्यापन के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर दस्तावेजों का सत्यापन कराया। मंईयां सम्मान पेंशन के लाभुकों का भौतिक सत्यापन, दस्तावेज जांच और सूची मिलान किया गया।