एकमा: महावीर मंदिर में असामाजिक तत्वों ने महावीर जी के गदा को किया खंडित, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
Ekma, Saran | May 21, 2026 एकमा प्रखंड के पचुवा पंचायत अंतर्गत भोड़ासा गांव स्थित महावीर मंदिर में बुधवार की रात असामाजिक तत्वों द्वारा महावीर जी के गदा को विखंडित कर दिए जाने का मामला सामने आया है गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बूझा कर स्थिति नियंत्रित किया।