खरखौदा: झरोठ गांव के पास खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
झरोठ गांव के पास खांडा मार्ग पर एक खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। रविवार को जब ग्रामीण अपने खेतों की तरफ गए तो उन्होंने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। व्यक्ति के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत भिजवा दिया है।