खरखौदा: तुर्कपुर गांव में जनसंवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित, एससी आयोग की सदस्य मीना नरवाल ने किया शुभारंभ
वर्ष 2047 तक देश को ‘आत्मनिर्भर एवं विकसित’ बनाने के सपने को साकार करने के लक्ष्य के साथ ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को गांव तुर्कपुर में पहुंची। इस मौके पर आयोजित हुए जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मीना नरवाल ने लाभार्थियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि 2047 तक देश को ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ राष्ट्र बनाना है।यह सभी के सामूहिक प्रयास से ही यह संभव होगा।