गुन्नौर: जुनावई थाना पुलिस ने किशोरी को ले जाने के मामले में दो युवकों पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की
जुनावई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने रविवार शाम करीब 7 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव का ही जितेश कुमार और रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी देवेंद्र कुमार उसकी 15 वर्षीय पुत्री को बहला फुसला कर अपने साथ ले गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।