नगड़ी: अरुण कुमार राय ने झारखंड HC के जज के रूप में ली शपथ, एक्टिंग चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
Nagri, Ranchi | Feb 5, 2024 झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को न्यायमूर्ति अरुण कुमार राय ने न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। अरुण कुमार राय को एक्टिंग चीफ जस्टिस ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। अरुण कुमार राय रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश के रूप में भी अपनी सेवा दे चुके हैं। बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट में फिलहाल 25 स्वीकृत पद हैं, लेकिन सिर्फ 19 न्यायाधीश ही कार्यरत हैं।