बिहटा: नेउरा गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक महिला घायल
Bihta, Patna | Apr 23, 2026 बिहटा के नेउरा थाना क्षेत्र के नेउरा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घायल महिला का इलाज चल रहा है। महिला की पहचान मुनेश्वरी देवी के रूप में की जा रही है। गुरुवार की रात करीब 8:45 की है।