बाह: पिनाहट में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर, किया गया आगरा रेफर
पिनाहट के सावलदासपुरा निवासी जयराम (25) रविवार रात मजदूरी के पैसे लेने बाइक से राजाखेड़ा जा रहे थे। मनसुखपुरा क्षेत्र के गांव करकौली के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जयराम गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें पिनाहट सीएचसी पहुंचाया, जहां से नाजुक हालत को देखते हुए आगरा रेफर क