#पीबीएम में प्रसूता की मौत पर बवाल, कांग्रेस का मोर्चरी के बाहर धरना
#बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती प्रसूता शारदा नायक की मौत के बाद मामला गरमा गया है। परिजनों के साथ कांग्रेस नेताओं ने मोर्चरी के बाहर धरना शुरू कर अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवर कूकना समेत कई नेता मौके पर पहुंचे और निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। परिजनों ने आरोप लगाया कि शारदा डिलीवरी के समय पूरी तरह स्वस्थ थी, लेकिन अस्पताल की लापरवाही के कारण उसकी मौत हुई। कांग्रेस ने पीड़ित परिवार को न्याय, उचित मुआवजा और पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार की मांग उठाई है। पुलिस मौके पर तैनात है।